विधायक ने झरन गौठान में मनाया हरेली तिहार, रीपा का किया निरीक्षण

विधायक ने झरन गौठान में मनाया हरेली तिहार, रीपा का किया निरीक्षण
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
☑️ गौठान में कृषि औजारों का पूजन कर कदम पौधे का किया रोपण
▶️मोहला – विधायक इंद्रशाह मंडावी ने साल के प्रथम हरेली त्यौहार को मोहला विकासखंड के घावड़ेटोला पंचायत अंतर्गत झरन गौठान में मनाया। विधायक ने सर्वप्रथम गौठान में कृषि उपकरणों का पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। विधायक ने पूजन पश्चात अपने हाथो से पशुधन को घास भी खिलाया।
▶️ वन विभाग के द्वारा गौठान परिसर में पौधा रोपण भी कराया गया जहां विधायक ने कदम पौधे का रोपण किया। गौठान का निरीक्षण कर गोबर खरीदी एवम जैविक उर्वरक के संबंध में जानकारी लिया।

▶️ रीपा का किया निरीक्षण, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण का लिया जायजा
विधायक ने झरन में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण किया जहां महिला समूह के द्वारा बनाए जा रहे फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण का जायजा लिया। सरपंच छगन बढ़ाई ने बताया की वर्तमान में 4200 रुपए प्रति हजार बिक्री किया जा रहा है साथ ही विभिन्न बहुद्देशीय क्रियाकलाप गौठान के माध्यम से किया जा रहा है।
▶️ गौठान में हरेली त्यौहार के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नोडल हेमंत ठाकुर, जनपद सीईओ गोपाल कंवर, एसडीओ फॉरेस्ट शिवेंद्र सिंह, एसडीओ एससी गोरे, जनपद उपाध्यक्ष गमीता लोनहारे, जनपद सदस्य दीपिका सिंह राजपुत, मीना मांझी, अजय सिंह राजपूत, दिनेश साहू, महिला समूह के सदस्य सहित विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे थे।
