Newsमोहला-मानपुर

विधायक ने गोटाटोला मोहला नवीनीकरण सड़क निर्माण क किया औचक निरीक्षण

विधायक ने गोटाटोला-मोहला नवीनीकरण सड़क निर्माण का किया औचक निरीक्षण

जिला मुख्यालय में बन रहे पीडब्लूडी के भवन में न सूचना बोर्ड न सुरक्षा के इंतजाम

मोहला मानपुर: विधायक इंद्रशाह मंडावी ने रविवार को मोहला-गोटाटोला सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही एवं गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने निर्माण कार्य को देखकर सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार से नागरिक सूचना पटल बोर्ड नहीं रखा गया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को भी दरकिनार कर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क की मोटाई मानक प्राक्कलन के हिसाब से नहीं किया जा रहा है, साथ ही सड़क किनारे शोल्डर निर्माण नहीं किया गया है और जहां पर किया गया है वहां खराब गुणवत्ता के कारण शोल्डर ही खत्म हो गया है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है तथा सड़क जल्दी खराब हो जाएगा।

इसी प्रकार विधायक मंडावी ने जिला मुख्यालय मोहला में जिला पंचायत कार्यालय के सामने निर्माणाधीन पीडब्लूडी आवासीय बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया जहां किसी भी प्रकार से विभागीय सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। वहां किसी भी प्रकार से मजदूरों के लिए सुरक्षा के साधन नहीं जुटाएं गए है।

निर्माण कार्यों में सूचना बोर्ड नहीं, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं, तय प्राक्कलन का पालन नहीं हो रहा

विधायक ने निरीक्षण के बाद शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि जिले में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है साथ ही बहुत ही धीमी गति से कार्य कराए जा रहे है। नागरिक सूचना पटल नहीं लगाने से निर्माण की गुणवत्ता में संदेह उत्पन्न होता है साथ ही सुरक्षा मानकों को दरकिनार किया जा रहा है जिससे श्रमिकों में भी जान माल की हानि का डर बना रहता है बावजूद प्रशासन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रही है।

पीएमजीएसवाय योजनांतर्गत नवीनीकरण हेतु स्वीकृत कार्य
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत वर्ष 25-26 के बजट में नवीनीकरण है जिसमें गोटाटोला-बिटेझर (व्यहा मोहभट्टा) लंबाई 11.10 किलोमीटर, स्वीकृति राशि 317.99 लाख तथा मोहला से गोटाटोला लंबाई 14.78 किलोमीटर, स्वीकृत राशि 418.95 लाख, इसी प्रकार मानपुर से ऊंचापुर लंबाई 14.50 किलोमीटर, स्वीकृत राशि 299.49 तथा मानपुर से कोंडे लंबाई 10.40 किलोमीटर, स्वीकृत राशि 205.17 लाख है।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!