Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर
विकास के संकल्प का बजट-विकास जैन

विकास के संकल्प का बजट
भाजपा के प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के सदस्य व मंडल कोषाध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प पत्र है।

बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और मध्यमवर्ग की आवश्यकताओं का संतुलित और संवेदनशील ध्यान रखा गया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि विकास केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव तक उसकी रोशनी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट