
मानपुर में “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन–ग्रामीण” के अंतर्गत चौपाल का आयोजन
मानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार, तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण यादव के मार्गदर्शन में दिनांक 25 फरवरी 2026 को मानपुर मंडल में “विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन–ग्रामीण” के अंतर्गत जन जोहर चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती शकुंतला घावड़े की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
राजहंस मंडावी
जिला मंत्री, किसान मोर्चा
जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़)
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट