अंबागढ़ चौकीछत्तीसगढ़

विकसित भारत गारंटी के तहत ग्रामीण जन जोहर चौपाल का आयोजन

विकसित भारत गारंटी के तहत ग्रामीण जनजोहर चौपाल का आयोजन
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा विकसित भारत गारंटी के रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण जनजोहर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अरुण यादव जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं—विशेषकर रोजगार, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं—की विस्तार से जानकारी दी गई।


इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा प्रवक्ता श्री विनीत शर्मा (मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला, राजनांदगांव) ने चौपाल को संबोधित करते हुए विकसित भारत गारंटी के अंतर्गत संचालित वी. भी. राम जी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना, किसानों की आय बढ़ाना तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने योजनाओं को लेकर प्रश्न पूछे, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
चौकी से गजेंद्र मंडावी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!