राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: मोहला में छात्रों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित

- 💥 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: मोहला में छात्रों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित।
💥 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 13वें दिन मोहला के सामुदायिक भवन में यातायात विभाग द्वारा आज निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसका विषय – “बढ़ते सड़क हादसों के कारण एवं निदान” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
💥 स्कूल /कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-कर के भाग लिया
आज 13.01.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी.सिंह ( भा. पु.से.)जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देव चरण पटेल, डीएसपी हेडक्वार्टर मोहला श्रीमती नेहा पवार के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी श्री शेषनारायण देवांगन एवं टीम द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के आयोजन में आज 13वें दिन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विषय -बढ़ते हुए सड़क हादसों के कारण एवं निदान पर आधारित है जिसमें मोहला के आईटीआई कॉलेज ,सरस्वती शिशु मंदिर, पी.एम. श्री सेजस मोहला, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहला,DNT स्कूल मोहला के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यातायात जागरूकता विषय पर निबंध लिखा, जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

यातायात प्रभारी श्री शेषनारायण देवांगन द्वारा यातायात नियमों की जानकारी के बारे में बताया गया और दुर्घटनाओं से सुरक्षित रहना है तो यातायात नियम का पालन करना अनिवार्य है , सभी को समझाइश दिया गया। सड़क सुरक्षा नियामों को अपनाना है, दुर्घटना से मुक्ति पाना है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.