मोहला विकासखंड के वागिनसुर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव।

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला :-
▶️ मोहला – गत दिवस मोहला विकासखंड के वागिनसुर में धूमधाम से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी आसंदी ग्रहण किए हुए थे। मां सरस्वती की तैल्याचित्र पर पूजन, राज्यगीत पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुरुवात किया गया। मंचासीन अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं मुंह मीठा कराया। अतिथियों के द्वारा बच्चों को गणवेश नोटबुक तथा अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया। विधायक ने बच्चों को बड़ा लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।


▶️ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, अब्दुल खालिक खान, भूषण तिवारी, सुरजीत सिंह ठाकुर, कुमार कोरेटी, मीना मांझी, रामप्रसाद बोगा पटेल, अजय कुमार हिड़को, मोती राम गौर, अमरु राम मुलेटी, चैतराम उसेंडी, धरम ठाकुर, संजय हिडको, राजकुमार बोगा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, खंड स्त्रोत समन्वयक वर्मा, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक कुमार लाल पुरामें, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक नंदकुमार साहू सहित ग्रामीण, पालक गण तथा प्यारे बच्चे उपस्थित थे।
