BREAKING NEWS
मोहला नगर के लिये बहुप्रतीक्षित बायपास सड़क निर्माण का रास्ता कब होगा साफ?
प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाने कौन जनप्रतिनिधि आएगा सामने—जनता की निगाहें टिकीं
मोहला।
मोहला नगर के नागरिकों द्वारा वर्षों से प्रतीक्षित बायपास सड़क निर्माण की मांगअब भी कागजों और फाइलों में उलझा हुआ है। नगर के समग्र विकास, यातायात दबाव को कम करने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिये अत्यंत आवश्यक यह बायपास सड़क आज भी प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में अधर में लटकी हुई है।
यातायात दबाव से जूझ रहा नगर
वर्तमान में राष्ट्रीय एवं राज्य मार्ग से गुजरने वाला भारी वाहनों का आवागमन सीधे नगर के मुख्य बाजार और रिहायशी इलाकों से होकर होता है। इससे:
आए दिन जाम की स्थिति बनती है
दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है
स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों को भारी परेशानी होती है
व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं
नगरवासियों का कहना है कि यदि बायपास सड़क का निर्माण हो जाता है, तो भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा और नगर को राहत मिलेगी।
पूर्व फाइलें तैयार, लेकिन स्वीकृति अधूरी
सूत्रों के अनुसार बायपास सड़क से जुड़ी प्रारंभिक सर्वे, प्रस्ताव और तकनीकी औपचारिकताएं काफी हद तक पूरी की जा चुकी हैं, लेकिन मामला अब भी प्रशासनिक स्वीकृति और बजट प्रावधान के स्तर पर अटका हुआ है। यही कारण है कि निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया, लेकिन पूर्व में बायपास सडक के लिये सर्व भी हो चुका है।
कौन जनप्रतिनिधि उठाएगा जिम्मेदारी?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि
➡️ प्रशासनिक स्वीकृति दिलवाने आगे कौन जनप्रतिनिधि आएगा?
➡️ क्या कोई जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएगा?
➡️ या फिर यह बहुप्रतीक्षित मांग एक बार फिर केवल आश्वासनों तक ही सीमित रह जाएगी?
नगरवासियों में यह चर्चा आम है कि चुनाव के समय यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाता है, लेकिन बाद में फाइलें ठंडे बस्ते में चली जाती हैं।

जनता की एकजुट मांग
स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने शासन-प्रशासन से समय समय यह मांग की है कि मोहला नगर के हित में
बायपास सड़क को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।
लोगों का कहना है कि यह केवल सड़क नहीं, बल्कि मोहला के भविष्य के विकास की रीढ़ है।
अब भी इंतजार में मोहला
अब देखना यह होगा कि
शासन स्तर पर फाइल कब आगे बढ़ती है
कौन जनप्रतिनिधि इसे अपनी प्राथमिकता बनाता है
और मोहला नगर को जाम, दुर्घटनाओं व अव्यवस्था से मुक्ति कब मिलती है
फिलहाल मोहला की जनता एक ही सवाल पूछ रही है—
“बायपास सड़क का रास्ता आखिर कब साफ होगा?”
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.