
मोहला के परेड मैदान में ड्राइवर्स डे का आयोजन
मोहला | 24 जनवरी 2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आज मोहला के परेड मैदान में ड्राइवर्स डे (सारथी दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) द्वारा सुरक्षित एवं बिना नशे के वाहन संचालन करने वाले स्कूल बस, ऑटो रिक्शा व बसों के 9 चालकों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट उपयोग, रोड सेफ्टी एवं नशे में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।



कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पवार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अश्वनी राठौर, यातायात प्रभारी श्री शेषनारायण देवांगन सहित यातायात टीम उपस्थित रही।
“नियंत्रित गति, सुरक्षित जीवन”
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट