Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह 10फरवरी को मोहला में

मोहला। 8 फरवरी 2026।
महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, मोहला में जिले के तीनों विकासखंडों के कुल 137 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। इसमें मोहला से 46, मानपुर से 55 एवं अंबागढ़ चौकी से 36 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सभी विवाह हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होंगे।
योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपये व्यय का प्रावधान है, जिसमें 35 हजार रुपये का चेक वधु को प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!