छत्तीसगढ़मोहलायोगेन्द्र सिंगने

महिला हत्या कांड का 24घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छ.ग.) | 16 फरवरी 2026
महिला हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम पाण्डरवानी राउतटोला में तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। घटना 15 फरवरी को हुई,

जहां महिला का शव गर्दन के पीछे धारदार हथियार के गंभीर चोट के साथ मिला।


मृतका के पुत्र की रिपोर्ट पर आरोपी निलेश कुमार यादव (20) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश के चलते वारदात होना पाया गया।
यशपाल सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की विवेचना जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!