Newsअंबागढ़ चौकी

महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और रोजगार को मजबूती देने वाला दूरदर्शी केन्द्रीय बजट- कमलेश सारस्वत

महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और रोजगार को मजबूती देने वाला दूरदर्शी केंद्रीय बजट

अंबागढ़ चौकी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सारस्वत ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट आम परिवारों, महिलाओं और युवाओं के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट है।

उन्होंने कहा कि कैंसर, शुगर सहित 17 आवश्यक दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त करने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं जूते, चप्पल, स्मार्टफोन जैसे रोज़मर्रा के उपयोग की वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटने से महँगाई का बोझ कम होगा।

श्रीमती सारस्वत ने एमएसएमई सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे छोटे उद्योगों को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

स्वास्थ्य और मेडिकल सेक्टर में मेडिकल हब, आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक और रिहैब सुविधाओं के विस्तार को उन्होंने सराहनीय बताया। इससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार भी बढ़ेगा। आयुर्वेदिक उत्पादों और बायो-फार्मा स्कीम से भारत की वैश्विक पहचान और मजबूत होगीग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स और लखपति दीदी योजना के विस्तार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त मंच मिलेगा। छात्राओं के लिए जिलों में हॉस्टल निर्माण से शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए बढ़ा हुआ आवंटन देश को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। कुल मिलाकर यह बजट जनकल्याण, रोजगार और महिला सशक्तिकरण को नई ऊँचाई देने वाला बजट है।

चौकी से गजेंद्र मंडावी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!