महाशिवरात्रि के अवसर पर संगीत मय मानस महोत्सव का आयोजन
मानपुर—महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर मानपुर में आयोजित दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच राजू लटिया उपस्थित रहे, जिनका ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी उपेंद्र मिश्रा, टी.आर. काटे एवं जिब्राइल खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।






अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया तथा भगवान शिव की आराधना कर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
महोत्सव के प्रथम दिवस स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीतमय रामचरित मानस की चौपाइयों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।
आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान भव्य भजन संध्या एवं मानस पाठ की विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। मानपुर में आयोजित यह आध्यात्मिक आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त रूप से प्रदर्शित कर रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट