महतारी वंदन योजना से श्रीमति मिथलेश चतुर्वेदी को मिला आर्थिक संबल

महतारी वंदन योजना से श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी को मिला आर्थिक संबल
मोहला, 8 मार्च 2026। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक साबित हो रही है। मोहला की श्रीमती मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग उन्होंने स्वरोजगार और बेटी की पढ़ाई में किया है।











पति के निधन के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रही मिथलेश चतुर्वेदी ने महतारी वंदन योजना की सहायता से सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई-कढ़ाई का काम शुरू किया। वहीं सक्षम योजना के तहत उन्होंने ई-रिक्शा भी खरीदा, जिससे उन्हें नियमित आय मिल रही है।
उन्होंने बताया कि इस आय से वे अपनी कक्षा 10वीं में पढ़ रही बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिली है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट ।