Newsछत्तीसगढ़मोहला

मचान्दुर के पालकगणों ने विद्यालय में शिक्षक की कमी पर जताई चिंता, स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टी.सी.) की माँग की

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम मचान्दुर स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएँ संचालित हैं, परंतु वर्तमान में विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक पदस्थ हैं। विद्यालय में कुल 18 शिक्षण कालखंड (Periods) हैं, जिन्हें एकमात्र शिक्षक के माध्यम से संचालित करना अत्यंत कठिन हो गया है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है और उनका शैक्षणिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

मोहला, 31 अक्टूबर 2025।
ग्राम पंचायत मचान्दुर के पालकगणों ने अपने बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पालकगणों ने जिला कलेक्टर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को आवेदन सौंपते हुए पूर्व माध्यमिक शाला मचान्दुर में शिक्षक की कमी का मुद्दा उठाया है।

पालकगणों का कहना है कि “बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। यदि शीघ्र अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई तो हम अपने बच्चों का नामांकन अन्य विद्यालयों में कराने को विवश होंगे।”

इस परिस्थिति को देखते हुए पालकगणों ने जिला प्रशासन से दो प्रमुख माँगें की हैं —
1️⃣ विद्यालय में शीघ्र अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था की जाए।
2️⃣ यदि यह संभव न हो, तो विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टी.सी.) प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें अन्य विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा सके।

आवेदन की प्रतिलिपि संकुल केंद्र ककईपार तथा जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को भी भेजी गई है।

पालकगणों ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन इस गंभीर विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेगा।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!