ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप मनाया गया

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप मनाया गया ।
दल्लीराजहरा :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,जिला कॉंग्रेस कमेटी के निर्देश में एवं क्षेत्र की विधायक एवं मंत्री श्रीमती अनिला भेन्डिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में दोपहर 12.00 बजे कॉंग्रेस कार्यालय में दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सली हमले में शहीद नेता नंद कुमार पटेल,महेंद्र कर्मा,उदय मुदलियार एवं शहीद हुए अन्य नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप मनाया गया ।कॉंग्रेस कार्यालय में शहीदों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई


इस अवसर पर अशोक बाम्बेश्वर-अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रतिराम कोसमा- सदस्य पीसीसी ,विजय जोगदंड – जिला संयुक्त महामंत्री, के. ईश्वर राव जिला सचिव ,प्रमोद तिवारी एल्डरमैन, जगदीश श्रीवास एल्डरमैन, मोहनलाल साहू, श्रीनिवास राव, प्रवीण शर्मा ,जितेंद्र मेश्राम, रूबी एंथोनी, फ्रांसिस कोलिन,विल्सन मैथ्यू, जावेद खान, परितोष हंसपाल, जसविंदर गिल, बसंत साहू एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे ।