News
” ब्रेकिंग न्यूज़”मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है।चाऊरगांव में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से रेत में दबाकर छिपाया गया था।

” ब्रेकिंग न्यूज़”
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है।
चाऊरगांव में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से रेत में दबाकर छिपाया गया था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मामला सामने आया।

सूचना मिलते ही मदनवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
मोहला /मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट