छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोदबेमेतरा

बेमेतरा में श्रमिकों से संवाद करेंगे अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा

बेमेतरा में श्रमिकों से संवाद करेंगे अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा
बेमेतरा।

छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त योगेश दत्त मिश्रा 18 फरवरी 2026 (बुधवार) को बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित श्रमिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर श्रमिकों से सीधा संवाद करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार माननीय अध्यक्ष जी 18 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे रायपुर से बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:30 बजे बेमेतरा आगमन के पश्चात वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस से जिला पंचायत सभागार, बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।


दोपहर 1:30 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित श्रमिक संवाद कार्यक्रम में माननीय योगेश दत्त मिश्रा जी श्रमिकों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत श्रमिक हितैषी बजट की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी श्रमिकों को देंगे तथा बताएंगे कि यह बजट किस प्रकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक है। साथ ही वे श्रमिकों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुनते हुए श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपनी बात रखेंगे।


कार्यक्रम के पश्चात माननीय अध्यक्ष जी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2:00 बजे बेमेतरा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
माननीय योगेश दत्त मिश्रा जी के बेमेतरा प्रवास को श्रमिक हितों की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से जिले के श्रमिकों में उत्साह का माहौल है और केंद्र सरकार की श्रमिक कल्याणकारी नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!