News

बुथ चलो अभियान के तहत बूथ क्रमांक – 181 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां वार्डवासियों को बताया गया।

दल्ली राजहरा –

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तर मंडल कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अंतर्गत वार्ड नंबर 25 के बूथ क्रमांक 181 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक वार्ड के सार्वजनिक मंच में रखी गई।
, इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर,उत्तर मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, सेक्टर अध्यक्ष के ईश्वर राव,

बूथ अध्यक्ष हरिश खस, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय छाजेड़ ने अपनी बात वार्ड व बूथ वासियों के समक्ष रखा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां वार्डवासियों को बताई और आने वाले विधान सभा चुनाव में मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी एवम् भूपेश सरकार की सराहना करते हुऐ पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही, वार्ड वासियों ने भी अपनी समस्या से अवगत कराया।

इस अवसर पर बूथ के पदाधिकारी हीरा लाल साहू चंद्रशेखर यादव रामशंकर गुप्ता,सुनंदा मंडावी, गीता बांबेश्वर, अशोक कुमार बांबेश्वर, अवध राम, राधेश्याम, तोमन लाल साहू, शोभित राम निर्मलकर, भावना साहू, रमा सोनी, दीपक सेन, कीर्ति यादव , उत्तरा निषाद, कीर्ति यादव, साक्षी यादव, किशन, किशोर सोनी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!