News

बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा:-


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने पर्यावरण संरक्षण संबंधित समस्याओं के उचित निराकरण की मांग को लेकर जिलाधीश जिला बालोद को अनुविभागीय अधिकारी राजहरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि बालोद जिला में बढ़ते प्रदूषण एवं इसके रोकथाम करना अतिआवश्यक है गया है।
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भारत ही नहीं वरन पूरे विश्व में एक गम्भीर समस्या बनी हुई है।प्रदूषण के कारण मनुष्य कई प्रकार की गम्भीर समस्याओं से जुझते रहता है, जिसमें उसकी शारीरिक एवं मानसिक बीमारी प्रमुख है, प्रदुषण के कारण जलवायु में भी असमय कई प्रकार के परिवर्तन होते रहता है। असमय वर्षा, बाढ़, तापमान में परिवर्तन इसी का परिणाम है। पर्यावरण प्रदुषण के अलावा विगत 2 वर्ष से पूरा विश्व कोरोना वायरस से होने वाले प्रभावों को जान चुका है। इस बीमारी के फैलाव से आक्सीजन की कमी के कारण काफी संख्या में लोग प्रभावित हुए एवं असमय ही उनकी मृत्यु हो गई। लॉकडाउन होने के कारण उस समय पर्यावरण प्रदुषण में अभूतपूर्व सुधार हुआ, नदी-नालों का पानी स्वच्छ हो गया, वायु एवं ध्वनि प्रदुषण में भी कमी आई। परन्तु लॉकडाउन के हटते ही पर्यावरण प्रदुषण में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी। इस काल ने हम सबकों बता दिया कि प्रदुषण को हम जब चाहे तब कम कर सकते हैं।
अतः भारतीय मजदूर संघ इस ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करता है कि जिले में होने वाले सभी प्रकार के प्रदूषणों में विशेष ध्यान देते हुए इसके रोकथाम हेतु तत्काल उपाय किये जाये साथ ही निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये।



1.जीवन दायनी वायु को प्रदूषित होने से बचाया जाय या प्रदूषण कम करने के उचित उपाय किये जाये।

2.प्रदूषण के स्तर के दर्शाने वाले इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले बोर्ड को जिले के सभी प्रमुख शहरों के सभी0प्रमुख जगहों पर लगवाया जाये।

3.नदी नालों के पानी को प्रदूषित होने से बचाने का उचित उपाय किये जाये।

4.अनावश्यक पेड़ों की कटाई रोकी जाय साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कराई जाये।

5.अमानक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये।

6.वाहनों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदुषण को कम करने के लिए उचित उपाय किये जाये।
7.पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक संस्थाओं कोपुरस्कृत करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया जाये।

8.बालोद जिला अंतर्गत दल्ली राजहरा के टाउनशिप क्षेत्र के आवासों में वृक्षों की अवैध कटाई की जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगायी जाये।
जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि संघ जिलाधीश बालोद
से अपेक्षा करता है कि उक्त सभी बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुए या प्रदुषण की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावेगी जिससे पर्यावरण की समस्या से बचा जा सके। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विमल यादव, नकुल यादव, काशीनाथ,जीवन साहू, भोलेश्वर,छानू, रमेश साहू,भाईराम,झरीयार, चन्द्र शेखर,सागर साहू स्टील खान,रहीम, राधेश्याम, फूलचंद एवं अन्य संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे

मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद

Back to top button
error: Content is protected !!