
नम्रता सिंह : वनांचल के लिए संघर्ष, संकल्प और भरोसे का नेतृत्व
दुर्गम अंचलों में विकास की नई उम्मीद बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष
मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी।
जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में विकास की जो नई किरण दिखाई दे रही है, उसके केंद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह का जमीनी, संवेदनशील और संघर्षशील नेतृत्व है। एक महिला नेत्री के रूप में उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि सशक्त नेतृत्व केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह वहीं से शुरू होता है जहाँ रास्ते खत्म हो जाते हैं।
दुर्गम गांवों तक पहुंचकर दिया जमीनी नेतृत्व का संदेश
नम्रता सिंह ने खड़गांव क्षेत्र के बोदरा, अड़जाल, गुभियागढ़ के मंडावी पारा एवं हेलेक्ट्टा जैसे अंदरूनी और दुर्गम गांवों का प्रत्यक्ष दौरा कर यह स्पष्ट किया कि जनता से जुड़ाव ही उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान है। कठिन रास्ते, सीमित संसाधन और विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना।













ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं पर त्वरित पहल
दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई मामलों में उन्होंने मौके से ही संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शुरू कराई।
महिला नेतृत्व पर बढ़ा भरोसा
वनांचल के ग्रामीणों ने खुलकर यह विश्वास व्यक्त किया कि एक महिला नेत्री के रूप में नम्रता सिंह उनकी पीड़ा को न केवल समझती हैं, बल्कि समाधान तक पहुंचाने का साहस भी रखती हैं। वर्षों से उपेक्षित रहे इन क्षेत्रों के लोगों को अब यह भरोसा होने लगा है कि उनकी आवाज अब अनसुनी नहीं रहेगी।
विकास के ठोस संकेत
नम्रता सिंह का यह प्रयास केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील दायित्व का परिचायक है। उनके सतत प्रयासों से यह संकेत साफ है कि अब वनांचल क्षेत्र को हाशिये पर नहीं रखा जाएगा। सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ठोस बदलाव की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
जनता और नेतृत्व—दोनों साथ खड़े
आज वनांचल के ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात है कि नम्रता सिंह जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं और जनता पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। यही भरोसा आने वाले समय में वनांचल क्षेत्र के समग्र विकास की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.