Newsअंबागढ़ चौकीमोहला

दुखद सामाचार, कार्यक्रम… का विवरण

दुखद समाचार

अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि
पं. राजशंकर बाजपेयी (उम्र 95 वर्ष),
निवासी — बांधा बाजार, अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी का आकस्मिक निधन दिनांक 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को प्रातः 8:00 बजे हो गया।

स्व. पं. राजशंकर बाजपेयी जी इस आयु में भी ईश्वर की कृपा से पूर्णतः स्वस्थ थे, किंतु विधि के विधान के आगे हम सभी नतमस्तक हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव स्वतंत्र एवं सादा जीवन व्यतीत किया तथा वे कट्टर जनसंघी विचारधारा से जुड़े रहे।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार — चार पुत्र, नाती-पोते एवं पौत्र-पौत्रियों को छोड़कर स्वर्ग सिधार गए।
अंतिम संस्कार उसी दिन 07 दिसंबर 2025 को शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।

दशगात्र कार्यक्रम
 दिनांक: 16 दिसंबर 2025

तेरहवीं एवं गंगा प्रसादी कार्यक्रम
 दिनांक: 19 दिसंबर 2025
 समय: प्रातः 11:00 बजे से
 स्थान: निज निवास, बांधा बाजार

स्व. पं. राजशंकर बाजपेयी जी, उमाकांत बाजपेयी (जिला सह संयोजक, व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी) के पूज्य पिता थे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति शांति।


Back to top button
error: Content is protected !!