Newsमोहला-मानपुर

थाना मोहला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

💥 थाना मोहला पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

💥 नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।

थाना मोहला पुलिस द्वारा गंभीर अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रार्थिया द्वारा थाना मोहला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 15/03/2025 को प्रातः लगभग 10:30 बजे मोहला आई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर उसे सुनसान फॉरेस्ट डिपो जंगल क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया गया।


प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 64(1), 64(2)(ड), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 4 एवं 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ श्री यशपाल सिंह(भा. पु. से ) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पीतांबर पटेल, पुलिस अनुविभागिय अधिकारी महोदय श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चंद्र के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर बलात्कार के आरोपी का पतासाजी कर दिनांक । 15/02/26 को ग्राम केसारडबरी थाना अं०चीकी रवाना किया गया। आरोपी के घर को घेराबंदी कर आरोपी रितेश्वर उर्फ रितिक यादव पिता देवसिंग यादव उम्र 19 साल निवासी केसार डबरी थाना अ०चीकी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अपना जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 15/02/26 के 14.50 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि ताज खान, सउनि पूर्णानंद मसिया, प्र. आर. जयलाल भास्कर, प्र.आर.ओंकार सिंह, आर. गिरीश कोमा, अनमोल वैष्णव, का सराहनीय योगदान रहा।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!