
जिले के आस्था स्थलों के चिन्हांकन संरक्षण पर कलस्टर महत्वपूर्ण बैठक खरदी में सम्पन्न
कार्यक्र म का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर की गई। बैठक को मोहला के राजा लक्ष्मेन्द्र शाह दिलीपवर्मा, मदन साहु रमेश हिडामे ने संबोधित किया।
बैठक में कलस्टर खरटी ग्राम को बनाकर 12 ग्राम पंचायत को शामिल किया गया बैठक में आसपास के 25 गांव के प्रमुख जन उपस्थित रहे।


बैठक में प्रमुख रूप से आगन्तुक अतिथियों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी की पहल पर जिले के अनसूनी क्षेत्र की रूढ़ी परम्परा में आदिम आस्था स्थलों वो चिन्हांकन संरक्षण व संवर्धन, राजस्व रिकॉर्ड में कैसे दर्ज किया जा सकता है। जिसके लिये ग्रामवासियों की ओर से एक आवेदन जिला कलेक्टर को दिया जाये ताकि जिले के आस्था स्थलों को राजस्व रिकार्ड मे नाम दर्ज हो सके। महत्वपूर्ण बैठक में सभी ने इसे बेहतर क्रियान्वयन व ग्रामवासियों के हित मे कहा।
बैठक का आभार प्रर्दशन धरमूराम भुआर्य ने किया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।