जिला पंचायत सीईओ भारती चन्द्रा कर ने गोटाटोला मोह भट्टा व शेर पार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण


जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर ने गोटाटोला, मोहभट्टा व शेरपार में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
मोहला, 21 फरवरी 2026। श्रीमती भारती चंद्राकर ने ग्राम पंचायत गोटाटोला, मोहभट्टा एवं शेरपार में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी सदन, आजीविका डबरी, आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की जांच की।


प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से चर्चा कर उन्होंने निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने तथा मनरेगा मजदूरी का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वच्छता, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन और वर्षा जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट