छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जी की तीसरी पुण्यतिथि राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जी की तीसरी पुण्यतिथि राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने दी श्रद्धांजलि
राजानंदगांव:-
आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी जिलाध्यक्ष शमसूल आलम ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व जे सी सी जे के संस्थापक स्व. अजीत जोगी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर कुछ पुरानी तस्वीर साझा की है। शमसूल आलम ने कहा स्व. अजीत जोगी जी संघर्ष का दूसरा नाम थे ,उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया ,अपने एक ही जिवन में इंजीनियर ,प्रोफेसर,आई पी एस, आई ए एस, सांसद,विधायक तथा मुख्यमंत्री जैसे बड़े पदों पर रहकर प्रदेश व देश की सेवा की हमेशा गरीबों व पिछड़ों की आवाज उठाते रहे ।अजीत जोगी जोगी जी का एक वाक्य “अमीर धरती के गरीब लोग ” हमेशा याद किया जाता है जिसे दूर करने के लिए अजीत जोगी जी ने कांग्रेस जैसे पार्टी से स्टीफा दे दिया

और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की मजबूत नीव रखी ,आदरणीय अजीत जोगी जी छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े जन नेता थे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते करते 29 मई 2020 को छत्तीसगढ़ की राजनीति के एक अध्याय कहे जाने वाले आदरणीय अजीत जोगी जी ने हम सबको अलविदा कह दिया । पूरे प्रदेश में आज अजीत जोगी जी को श्रद्धांजलि दी जा रही , सत सत नमन साहब