Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

छत्तीसगढ़ का तीसरा बजट संकल्प थीम पर पेश सराहनीय बजट बिट्टू गुप्ता

छत्तीसगढ़ का तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम पर पेश, सराहनीय बजट-बिट्टू गुप्ता…..

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम पर प्रस्तुत किया। इससे पहले ‘ज्ञान’ और ‘गति’ थीम पर बजट पेश किए जा चुके हैं। यह बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की अवधारणा पर आधारित बताया गया है।
बजट में पांच प्रमुख मिशनों की घोषणा की गई है – मुख्यमंत्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल उत्कर्ष मिशन।
स्कूली शिक्षा के लिए 13.5% प्रावधान किया गया है। बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित होंगी। 23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए ₹250 करोड़, मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना और भूमि विकास बैंक योजना के लिए ₹200-₹200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा, कई जिलों में मेडिकल कॉलेज संचालन तथा जगदलपुर-अंबिकापुर में हवाई सेवा विस्तार भी बजट में शामिल है।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!