ग्राम मार्री के जोन बैठक में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी
2023 विधानसभा चुनाव के लिए मे बनी रणनीति।

ग्राम मार्री के जोन बैठक में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए मे बनी रणनीति।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
कांग्रेस पार्टी के द्वारा मोहला मानपुर विधानसभा के भोजटोला जोन के मार्री में जोन स्तरीय मीटिंग रखा गया था जिसमें विधायक इंद्रशाह मंडावी भी शामिल हुए। जोन के मीटिंग में जोन अध्यक्ष राजेंद्र चक्रधारी, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, अध्यक्ष लगनू चंद्रवंशी, कुमार कोरेटी, रामदेव मंडावी ने कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए काम करने कहा। सभी ने एक स्वर में कहा कि जोन, सेक्टर, बूथ स्तर तक पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत करना है।
विधायक इंद्रशाह मंडावी ने जोन की बैठक में चुनाव तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा के 15 सालों के कमियों को गिनाकर लोगो को कांग्रेस से जोड़ने के लिए कहा साथ ही कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताकर हर घर तक कांग्रेस की मजबूत पहुंच बढ़ानी है।


नवीन जिला का निर्माण, विद्युत विस्तार व्यवस्था, अंतिम छोर में बसे गांव तक विधायक का दौरा और वहां के समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण जैसे कार्य इन साढ़े चार साल में कर लिया गया है जो सुखद है। विकास कार्यों के दम पर हम पुनः 2023 में सरकार बनायेंगे इन साढ़े चार साल में कोरोना महामारी जैसे विभीषिका के बीच में भी हमने वनांचल क्षेत्र के लिए विकास का नया गाथा लिखा है। हर गांव में सरकार के विकास कार्यों से उन्हें जोड़ने का कार्य किया है। इसी विकास कार्यों के दम पर हमें लोगो के पास जाना है और 2023 में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाना है।

जोन बैठक में मुख्य रूप से जोन प्रभारी राजेंद्र चक्रधारी, महामंत्री राजेंद्र जुरेशिया, जनपद अध्यक्ष लगनू राम चंद्रवंशी, पूर्व जनपद सदस्य कुमार कोरेटी, रोहिदास साहू, सेवादल अध्यक्ष रामदेव मंडावी, गैंदकुवर ठाकुर, बूथ अध्यक्ष लीलाधर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।