
ग्राम पंचायत बांधा बाजार में रोजगार एवं आवास दिवस का सफल आयोजन
अंबागढ़ चौकी।
शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधा बाजार में ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से संबंधित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है।




इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा के तहत रोजगार एवं आवास दिवस का व्यापक एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2025–26 हेतु आयोजित किया गया।
आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवास के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया। साथ ही मनरेगा अंतर्गत 90 दिवस की कुशल मजदूरी के संबंध में हितग्राहियों से वार्ता की गई।
कार्यक्रम में आवास निर्माण से जुड़ी सामग्री एवं राजमिस्त्री की उपलब्धता से संबंधित समस्याओं पर स्वयं सहायता समूहों के साथ चर्चा कर समाधान के प्रयास किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरुण यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) रहे। विशिष्ट रूप से श्री संदीप मेश्राम (जनपद सदस्य, अंबागढ़ चौकी), सरपंच युवराज नेम, उपसरपंच उमेंद्र धुर्वे, पंच हरीश शर्मा, संतोष शुक्ला, पंच निसार खान, रोजगार सहायक कैलाश सिंह, सचिन रेखा वार सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने एवं समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट”