Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

खडगांव पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता..

 खड़गांव पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता
 भेड़ चोरी का खुलासा, पाँच आरोपी गिरफ्तार
 दो मोटरसाइकिल व चोरी की भेड़ बरामद

मोहला, 28 अक्टूबर 2025।
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खड़गांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भेड़ चोरी के मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोटरसाइकिल एवं चोरी की गई एक भेड़ बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.सी. पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मानपुर श्री प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी खड़गांव निरीक्षक संजय कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।

भेड़ मालिक भुनेश्वर कुमार धनकर, निवासी ग्राम कमानसूर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26-27 अक्टूबर की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके बाड़े से भेड़ चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने तलाश के दौरान पाँच आरोपियों —
1️⃣ धरमु नेताम (40 वर्ष, गुबियागढ़)
2️⃣ धर्मेंद्र कुमार कावडे (25 वर्ष, पेदुर)
3️⃣ मुरलीराम कावडे (26 वर्ष, पेदुर)
4️⃣ दुवार सिंह सलामे (39 वर्ष, पुसेवाड़ा)
5️⃣ हरसिंह कुमेटी (40 वर्ष, गुबियागढ़)
को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई भेड़, दो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AB 7795 एवं CG 04 KV 6882) बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी के दौरान भेड़ों के शोर मचाने पर एक भेड़ का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/25 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

उधर, घटना की रात भेड़ मालिकों द्वारा पकड़े गए एक आरोपी से मारपीट करने की जानकारी मिलने पर आरोपी की पत्नी की शिकायत पर भेड़ मालिकों के खिलाफ भी मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 खड़गांव पुलिस की सतर्कता और ग्रामीणों की मदद से यह मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।

 मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!