केन्द्रीय गोंड़ महासभा की राष्ट्रीय दो दिवसीय कार्यशाला में समाज हित व रीति रिवाज में हुए कई अहम फैसले -गामेंद्र नेताम

केन्द्रीय गोंड़ महासभा की राष्ट्रीय दो दिवसीय कार्यशाला में समाज हित व रीति रिवाज में हुए कई अहम फैसले -गामेंद्र नेताम
राजनांदगांव-
केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा विगत दिनों 20 व 21 मई 2023 को ठाकुर देव कंचना धुरवा देवालय परिसर सिविल लाइन जिला दुर्ग में दो दिवसीय केन्द्रीय गोंड़ समाज के राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजन सम्पन्न हुआ! जिला आदिवासी गोंड़ महासभा राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष व पार्षद ,कनिष्ठ सभापति गामेंद्र नेताम जी भी उक्त दो दिवसीय कार्यशाला में अपनी उपस्थिति प्रदान की ।


नेताम जी ने कहा कि उक्त कार्यशाला में गोंड़ समाज के हित के कई अहम फैसले लिये गए।जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेंगी। उन्होंने बताया कि महासभा से जुड़े देश भर के लोग फैले हुए हैं।जिसमे इस कार्यशाला में देश भर के प्रतिनिधि शामिल हुए।और सामाजिक विकास और उत्थान को लेकर अपने अपने विचार व प्रस्ताव प्रस्तुत किये।जिस पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। नियमावली तैयार किया गया। कार्यशाला के दौरान उक्त नियमावली का वाचन केन्द्रीय गोंड़ महासभा के धमधागढ़ के अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर जी ने किया। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला गोंडवाना महासभा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष व महासचिव नीलकंठ गढ़े जी, प्रवक्ता विष्णु देव ठाकुर, सचिव संतराम छेदैया एवं प्रांत ,देश भर से प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यशाला के समापन में समाज के लोगो को समाज के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रशस्ति पत्र सौपे। जिसमे राजनांदगांव से जिला आदिवासी गोंड़ महासभा के उपाध्यक्ष व पार्षद गामेंद्र नेताम जी को भी सामाजिक कार्य मे सहभागिता व समाज के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र भेंट की गई। नेताम जी ने समाज प्रमुखो का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। उसके पश्चात कंचना धुरवा देवालय में वर्षो से विराजमान मां काली कंकालिन दाई का दर्शन लाभ लिया।