
कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह रहीं मुख्य अतिथि
मोहला। जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी क्षेत्र के अंतिम ग्राम साल्हे कुसुमकसा (बूढ़ी बंजारी) में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शासन द्वारा खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर
श्रीमती सिंह ने बूढ़ी बंजारी माता
मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।








समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
चौकी से गजेंद्र मंडावी की रिपोर्ट