मोहला

औंधी में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश- जिला पंचायत अध्यक्ष व परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह रहीं मुख्य अतिथि

*औंधी में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेशजिला पंचायत अध्यक्ष एवं परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह रही मुख्य अतिथि


  • औंधी ( जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
    )।
    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा का भव्य आयोजन ममता संकुल संगठन औंधी द्वारा आज आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन और स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा स्वागत गीत, समूहों के दीदियों द्वारा सुवा नाच से हुई। उपस्थित महिलाओं ने अपने समूहों की आर्थिक प्रगति, बचत एवं स्वरोजगार से जुड़ी सफल कहानियाँ साझा कीं, जिससे समूचा वातावरण उत्साह से भर उठा।

मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“बिहान योजना ने गांव-गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। आज स्व-सहायता समूह की दीदियाँ न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बन रही हैं, बल्कि पूरे समाज के विकास की धुरी बन चुकी हैं। भाजपा सरकार का संकल्प है — हर महिला सक्षम, सशक्त और सम्मानित बने।”

उन्होंने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला कल्याण एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन धन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, लखपति दीदी योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने ग्रामीण जनजीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है।”

श्रीमती सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएँ चलाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। ग्रामीण अंचलों में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वित्तीय सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कृषि आधारित उद्योग, दुग्ध व्यवसाय, सिलाई-कढ़ाई, महुआ-चिरौंजी प्रसंस्करण जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ग्रामीण उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।”

कार्यक्रम में विभिन्न बिहान समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। हस्तनिर्मित वस्त्र, फूड प्रोसेसिंग उत्पाद, परंपरागत हस्तकला वस्तुओं की सराहना सभी अतिथियों ने की। श्रीमती सिंह ने प्रत्येक समूह की महिलाओं को उनके कार्य के प्रति बधाई दी और कहा कि जिला प्रशासन व पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सामाजिक सम्मान भी आवश्यक है, और भाजपा सरकार का मूलमंत्र है — “ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ।”

श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, जिससे आने वाले समय में प्रत्येक घर की महिला “लखपति दीदी” के रूप में जानी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मंडावी जी, श्रीमती पुष्पा अंतराम जी जनपद सदस्य मानपुर, संगीता मिश्रा जी महामंत्री महिला मोर्चा, चंदन उसरे जी सरपंच औंधी, पदमा जी, घसिया नाग जी, जटाशंकर मिश्रा जी, कांति तारम जी,ममता संकुल संगठन की संचालिका, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, बिहान के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दीदियाँ मौजूद रहीं।

समापन अवसर पर सभी समूहों को प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सबका मन मोह लिया।


श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा

“महिला शक्ति ही समाज की असली ताकत है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, अपने परिवार और समाज के विकास में भूमिका निभाए। बिहान जैसी योजनाएँ इसी दिशा में स्वर्णिम अध्याय लिख रही हैं।”


अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि श्रीमती नम्रता सिंह के मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूहों की नई ऊर्जा के साथ आने वाले वर्ष में और भी उपलब्धियाँ हासिल की जाएँगी।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!