
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला सम्पन्न
मोहला, 29 सितम्बर 2025।
जिला मुख्यालय मोहला के गंधर्व भवन में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह उपस्थित रहीं। वहीं, कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू, सह-प्रभारी संगीता मिश्रा, जिला महामंत्री नरसिंग भंडारी, अनिल गुप्ता, जिला मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव तथा मण्डल महामंत्री मनोज नेताम विशेष रूप से शामिल हुए।

इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत किया। सभी ने मिलकर स्वदेशी को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने, युवाओं और महिलाओं की उद्यमिता को सशक्त बनाने का प्रण लिया।
कार्यशाला के अंत में यह संदेश दिया गया कि आत्मनिर्भर भारत का मार्ग केवल स्वावलंबन, स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग और जनसहभागिता से ही संभव है।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.