आप ने सौंपा ज्ञापन,क्षेत्र के कई गांव में पेयजल की समस्या जल्द नही हुआ पानी की समस्या का निराकरण तो आप करेगी खाली बर्तनों को पकड़ उग्र आंदोलन।

आप ने सौंपा ज्ञापन,क्षेत्र के कई गांव में पेयजल की समस्या जल्द नही हुआ पानी की समस्या का निराकरण तो आप करेगी खाली बर्तनों को पकड़ उग्र आंदोलन।
जल्द नही हुआ पानी की समस्या का निराकरण तो आप करेगी खाली बर्तनों को पकड़ उग्र आंदोलन
कांकेर (चारामा) –
गर्मी से प्रभावित जल स्तर बहुत डाउन होते जा रहा है,जिसके चलते चारामा ब्लॉक के ग्राम करिहा व पंडरीपानी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण जन परेशान है,आम आदमी पार्टी की राज्य संयुक्त सचिव पूर्णिमा सिन्हा को समस्या की जानकारी हुई तो वह ग्राम में पहुंच समस्याओं का जायजा लेते हुए ग्रामीणों के हालात से रूबरू हुई साथ ही उन्होंने समस्या के निराकरण हेतु अपने अथक प्रयास आम जन की मूलभूत सुविधाओं के लिए जारी रखना बताया।
इसी संदर्भ में आज जिला कलेक्टर कांकेर के नाम अनुविभागीय अधिकारी चारामा को ज्ञापन सौंपा,जिसमे उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रहे पेयजल की समस्या का निराकरण करने प्रशासन से मांग की है,एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों सहित खाली बर्तनों के साथ उग्र आंदोलन करेगी।


ज्ञापन देने राज्य संयुक्त सचिव पूर्णिमा सिन्हा,कविता साहू.,ममता सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, शिवबत्ती ताराम, प्रेमलता साहू सहित क्षेत्रवासी गण उपस्थित रहे।
आप राज्य संयुक्त सचिव पूर्णिमा सिन्हा ने कहा की भाजपा से लेकर कांग्रेस के राज में आज तक आम जन पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे है,जो अति निंदनीय है,ऐसे में इनके कुशासन का पोल खोलती इनके नाकामियों को जनता देख रही है,और जनता इनके कुशासन से त्रस्त भी हो चुकी है,ऐसे में एक बेहतर ईमानदार नेता का चयन कर क्षेत्र के विकास की गति को बढ़ाने आम आदमी पार्टी ही एक मात्र विकल्प है।
क्षेत्र की पेयजल की समस्या पर शासन प्रशासन ध्यान आकर्षित नही करेगी तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों सहित खाली बर्तन हांथ में लिए आंदोलन करेगी जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.